
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो की भारत यात्रा को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में काफी अहम माना जा रहा है। दक्षिण एशिया मामलों के विशेषज्ञ माइकल कुगेलमैन ने इस दौरे को दोनों देशों के रिश्तों के लिए बड़ा और सकारात्मक कदम बताया है। उनका कहना है कि इस यात्रा से साफ संकेत मिलता है कि अमेरिकी सरकार हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका को पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण मान रही है।
माइकल कुगेलमैन के अनुसार, मार्को रुबियो का भारत आकर क्वाड देशों की बैठक में हिस्सा लेना यह दिखाता है कि अमेरिका इस संगठन को मजबूत बनाने के लिए गंभीर है। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। यह समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा, व्यापार और समुद्री सहयोग बढ़ाने पर काम करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका की नई रणनीति में भारत एक अहम साझेदार बनकर उभर रहा है। ऐसे समय में जब दुनिया में कई बड़े राजनीतिक और आर्थिक बदलाव हो रहे हैं, अमेरिका भारत के साथ अपने संबंध और मजबूत करना चाहता है।
ये भी पढ़ें: Falta election result: फाल्टा में शुरू हुई वोटों की गिनती, कुल 21 चरणों में होगी मतगणना
भारत-अमेरिका संबंधों के लिए बड़ा अवसर
कुगेलमैन ने कहा कि लंबे समय बाद कोई बड़ा अमेरिकी नेता भारत दौरे पर आया है। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं खुल सकती हैं। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल के अंत में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आ सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मार्को रुबियो ने भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का सबसे मजबूत और भरोसेमंद सहयोगी बताया है। अमेरिका मानता है कि समुद्री सुरक्षा, आर्थिक विकास और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में भारत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले समय में अमेरिका भारत के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए कौन-कौन से नए कदम उठाता है।
5 साल में 500 अरब डॉलर के व्यापार की तैयारी
इस बीच मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अपनी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम की मेहनत से भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से लगभग 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 47 से 48 हजार अरब रुपये के बराबर मानी जा रही है। इस संभावित व्यापार समझौते में ऊर्जा, बिजली, आधुनिक तकनीक और कृषि से जुड़े क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनकी टीम अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है और भारत के साथ मजबूत साझेदारी बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।
Huge thanks to @USAmbIndia Sergio Gor and our American diplomats for their efforts. Because of their great work, India has committed to purchasing $500 billion in U.S. goods over the next five years focusing on energy, technology, and agriculture. They’re doing terrific work on… pic.twitter.com/iuZFOV1IWv
— Secretary Marco Rubio (@SecRubio) May 23, 2026
ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर… 3 दिन तक लू का अलर्ट, सरकारी दफ्तरों का भी बदला समय