US Tariff reduction: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ में कटौती किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को इससे नई गति मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि टैरिफ घटने से ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती मिलेगी और भारत-अमेरिका की साझेदारी और ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।
टैरिफ घटने पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री मोदी ने बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत करके अच्छा लगा और टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किए जाने का फैसला सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता की ओर से वह राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद करते हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दोनों देश मिलकर वैश्विक अर्थव्यवस्था, निवेश और रोजगार के नए अवसर तैयार करेंगे।
ये भी पढ़ें- भारी गिरावट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त, जानें आज के Latest Rate
“दो बड़े लोकतंत्र साथ-साथ”
पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि शांति और विकास के लिए उनका रोल अहम है और भारत उनके शांति प्रयासों के साथ खड़ा है।
Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement.
When two large economies and the…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2026
ट्रंप का बड़ा संकेत: टैरिफ शून्य तक जाने की संभावना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी टैरिफ कटौती को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि घटाई गई दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और आने वाले समय में 18 फीसदी टैरिफ को भी शून्य तक लाने की दिशा में काम किया जाएगा। ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।
ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Update: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आज का ताजा भाव
ट्रेड, तेल और ‘बाय अमेरिकन’ पर चर्चा
ट्रंप ने कहा कि भारत भविष्य में रूस की बजाय अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भारत ने ‘बाय अमेरिकन’ को बढ़ावा देने को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। ट्रंप के मुताबिक, दोनों देशों के रिश्ते आने वाले समय में और मजबूत होंगे।
क्या था मामला?
गौरतलब है कि पिछले साल अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया था। इसमें 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ था, जबकि बाकी 25 फीसदी रूस से तेल खरीदने को लेकर ‘पेनल्टी’ के तौर पर लगाया गया था। अब टैरिफ में की गई इस कटौती को भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में बड़ी राहत और सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

