Site icon Dainik Savera Times

Uttar Pradesh: बिजनौर के धनसीनी गांव में तेंदुए के 3 शावक मिले

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार को नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव धनसीनी के एक गन्ने के खेत में तेंदुए के 3 नवजात शावक मिले हैं। अभी तक इन शावकों की मां को नहीं देखा गया है। वन अधिकारियों को अंदेशा है कि मादा तेंदुए ने अपने शावकों को छोड़ दिया होगा। वन विभाग के नजीबाबाद क्षेत्राधिकारी हरगोविंद सिंह ने कहा कि गांव धनसीनी के एक गन्ने के खेत में तेंदुए के 3 नवजात शावक मिले हैं। दो शावक मादा और एक नर है। इन शावको कीउम्र एक महीने से भी कम लग रहा है।

अधिकारी ने कहा कि जिस खेत में शावक पाए गए, वह इन दिनों एक पर्यटन स्थल में बदल गया है, जहां ग्रामीण 3 शावकों को देखने के लिए उमड़ पड़े हैं। वन अधिकारी ने कहा कि तीनों शावकों को उनकी मां से मिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्ज़्होंने कहा, ’हमें अंदेशा है कि उसने अपने शावकों को छोड़ दिया होगा।’ ग्रामीणों ने कहा कि उन्ज़्होंने गन्ने के खेतों में मादा तेंदुए के होने की आशंका जताते हुए प्रशासन से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास तेंदुए को देखा गया है, जिससे गांव धनसीनी और आसपास के ग्रामीणों में दहशत है।

Exit mobile version