-
बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शनिवार को नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव धनसीनी के एक गन्ने के खेत में तेंदुए के 3 नवजात शावक मिले हैं। अभी तक इन शावकों की मां को नहीं देखा गया है। वन अधिकारियों को अंदेशा है कि मादा तेंदुए ने अपने शावकों को छोड़ दिया होगा।.