Site icon Dainik Savera Times

केरल: वीडी सतीशन आज मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, मंत्रीमंडल में शामिल होंगे 20 मंत्री

Kerala CM VD Satheesan Oath ceremony

Kerala CM VD Satheesan Oath ceremony

नेशनल डेस्क: केरल में आज मुख्यमंत्री वीडी सतीशन और उनके मंत्रिपरिषद के 20 सहयोगी शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तिरुवनंतपुरम में इन सभी को शपथ दिलाएंगे। सतीशन ने खुद एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि वे सोमवार सुबह 10 बजे 20 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी शामिल होंगे। शपथ समारोह में विपक्ष के नेता पिनरई विजयन और भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, भाकपा सचिव बिनॉय बिश्वम और आईयूएमएल अध्यक्ष पन्नाक्कड़ सादिक अली, कई यूडीएफ नेता, सांसद और विधायक भी हिस्सा लेंगे।

 

राज्यपाल को सौंपी सूची में ये नाम शामिल

वीडी सतीशन ने राज्यपाल को जो मंत्रियों की लिस्ट सौंपी हैं, उसमें रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, पीसी विष्णुनाथ, एपी अनिलकुमार, रोजी एम जॉन, टी सिद्धिक, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, ओजे जनीश, केए थुलसी, पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, केएम शाजी, एन शमसुदीन, वी ई अब्दुल गफूर, मॉन्स जोसेफ, शिबु बेबी जॉन, सी पी जॉन और अनूप जैकब नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, जानें क्या है प्रधानमंत्री की इस देश की यात्रा का उद्देश्य

IUML के 5 मंत्री भी लेंगे शपथ

केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की इस सरकार में आईयूएमएल भी शामिल होगी। पार्टी ने कहा है कि सीएम सतीशन के मंत्रिमंडल में उसके पांच मंत्री होंगे। शपथ समारोह में IUML विधायक पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, एन शमसुद्दीन, के एम शाजी और अब्दुल गफूर भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।। कुट्टीयाडी विधायक परक्कल अब्दुल्ला ढाई साल बाद मंत्री बनेंगे।

बता दें 2026 के केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने शानदार जीत हासिल की। कांग्रेस के नेतृत्व में यूडीएफ गठबंधन ने 140 सदस्यीय विधानसभा में कुल 102 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया। कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की। आईयूएमएल ने 22, एलडीएफ ने 35 और भाजपा ने 3 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसाः हाईवे पर ट्रक और मैजिक की जोरदार भिड़ंत, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Exit mobile version