Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, आवेदन की तिथि भी बढ़ी

May 20, 2025

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, आवेदन की तिथि भी बढ़ी

Rajasthan Police Constable Recruitment : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। विभाग ने भर्ती पदों की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए अब कुल पदों को 9,617 से बढ़ाकर 10,000 कर दिया है। यह बढ़ोतरी प्रदेश के 11 जिलों में की गई है। साथ ही, आवेदन की अंतिम तिथि को भी बढ़ाकर अब 25 मई 2025 कर दिया गया है, जो पहले 17 मई थी।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, वे राजस्थान CET (12वीं स्तर) की परीक्षा पास कर चुके हों, तो भी पात्र माने जाएंगे।

परीक्षा पैटर्न इस प्रकार रहेगा:

कुल प्रश्न: 150 (MCQ आधारित)
कुल अंक: 150

रीजनिंग व कंप्यूटर बेसिक्स: 60 प्रश्न – 60 अंक

राजस्थान जनरल नॉलेज: 45 प्रश्न – 45 अंक
जनरल अवेयरनेस: 45 प्रश्न – 45 अंक
निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेगा

चयन प्रक्रिया में ये होंगे चरण:

1. लिखित परीक्षा
2. फिजिकल टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षण)
3. दस्तावेज़ सत्यापन

शारीरिक मानक:

पुरुषों के लिए ऊंचाई: 168 सेमी
महिलाओं के लिए ऊंचाई: 152 सेमी
छाती (पुरुष): 81–86 सेमी

दौड़ परीक्षण:

पुरुष: 5 किमी दौड़ 25 मिनट में
महिला: 5 किमी दौड़ 35 मिनट में

आवेदन शुल्क:

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹600
एससी/एसटी: ₹400

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मई 2025

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें