नेशनल डेस्क: जंदाहा नगर पंचायत क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां ने अपने पति को छोड़कर अपने फुफेरे भाई से कोर्ट मैरिज कर ली। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से मामला चर्चा का विषय बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंदाहा निवासी रानी कुमारी ने अपने प्रेमी गोबिंद कुमार के साथ कोर्ट मैरिज की है। खास बात यह है कि रानी के पूर्व पति कुंदन कुमार खुद इस शादी में गवाह बने और उन्होंने रानी को खुशी-खुशी विदा किया।
बताया गया है कि रानी कुमारी की पहली शादी वर्ष 2011 में कुंदन कुमार के साथ कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। कुंदन कुमार जंदाहा में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। इस शादी से उनके तीन बच्चे हैं, जो अब अपने पिता कुंदन कुमार के साथ ही रहेंगे।
ये भी पढ़ें: रेलवे में निकली बंपर भर्तियां, 44 हजार तक मिलेगा वेतन; जल्द करें आवेदन
सूत्रों के अनुसार, रानी कुमारी का अपने फूफेरे भाई गोबिंद कुमार के साथ पिछले करीब पांच साल से प्रेम संबंध था। इस दौरान वह पहले भी कई बार अपने पति और बच्चों को छोड़कर चली गई थीं, जिससे कुंदन कुमार मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। बार-बार समझाने के बावजूद रानी अपने फैसले पर अड़ी रहीं।
अंततः रानी कुमारी ने स्पष्ट कर दिया कि वह अब अपने पहले पति के साथ नहीं रहना चाहतीं और गोबिंद कुमार के साथ जीवन बिताना चाहती हैं। इसके बाद आपसी सहमति से यह तय हुआ कि तीनों बच्चे पिता कुंदन कुमार के साथ ही रहेंगे। रानी की खुशी को देखते हुए कुंदन कुमार ने उनके प्रेम विवाह में कोई बाधा नहीं डाली और खुद कोर्ट में गवाह बनकर रानी और गोबिंद की शादी करवाई। इस फैसले की सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
शादी के बाद गोबिंद कुमार ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि रानी अब उन्हें छोड़कर कहीं नहीं जाएंगी। वहीं रानी कुमारी का कहना है कि वह पहले पति के साथ खुश नहीं थीं और अपनी मर्जी से गोबिंद से शादी की है। दोनों के बीच सोशल मीडिया और फोन के जरिए लंबे समय से बातचीत होती थी, जिससे उनका रिश्ता और मजबूत हुआ।
ये भी पढ़ें: दोस्त ने ही दोस्त को दी दर्दनाक मौत… कई टुकड़ों में काटकर खाली प्लॉट में फेंका शव
मेष: दिन शुभ रहेगा...