Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vasundhara Raje ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में BJP की जीत का श्रेय PM Modi को दिया

December 7, 2023

Vasundhara Raje ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में BJP की जीत का श्रेय PM Modi को दिया

नई दिल्लीः राजस्थान में मुख्यमंत्री के पद के दावेदारों में से एक वसुंधरा राजे सिंधिया ने पार्टी आलाकमान को अपनी तरफ से सहयोग का संकेत दिया है। उन्होंने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। वसुंधरा राजे सिंधिया ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए स्वागत और अभिनंदन के वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड विजय इस बात का प्रतीक है कि मोदी जी की गारंटी के आगे कांग्रेस के झूठे वादे और दावे नहीं चले। आज संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सांसदों द्वारा शानदार स्वागत।‘

दरअसल, दिल्ली पहुंची वसुंधरा राजे सिंधिया ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि वसुंधरा राजे सिंधिया पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर अपना पक्ष रखना चाहती हैं। वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में गिने जा रहे महंत बालकनाथ ने गुरुवार को लोक सभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें