Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगाल में लोकतंत्र की जीत; नई सरकार से विकास की उम्मीद : CM Rekha Gupta

May 10, 2026

बंगाल में लोकतंत्र की जीत; नई सरकार से विकास की उम्मीद : CM Rekha Gupta

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने बंगाल की जनता, खासकर महिलाओं और बेटियों के साहस एवं संघर्ष को नमन करते हुए नई सरकार को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार, अत्याचार और दमन का दौर देखा, लेकिन अब लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव का रास्ता चुना गया है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन बंगाल में विकास, विश्वास और सुशासन की नई शुरुआत का प्रतीक है। रेखा गुप्ता ने कहा कि नई सरकार सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने की दिशा में काम करेगी और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल में जनकल्याण और सुशासन को प्राथमिकता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि उन 321 भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान की भी जीत है, जिन्होंने बंगाल के बेहतर भविष्य और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।

उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि बंगाल में महिलाओं, युवाओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचारों ने लोकतंत्र को आहत किया था, लेकिन जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया है। उन्होंने बंगाल की जनता के साहस, धैर्य और लोकतांत्रिक विश्वास को सलाम करते हुए राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें