Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हवा में उठाया अगला पहिया, चलती बाइक से फोड़े पटाखे…खतरनाक स्टंटबाजी का Video Viral

November 15, 2023

हवा में उठाया अगला पहिया, चलती बाइक से फोड़े पटाखे…खतरनाक स्टंटबाजी का Video Viral

नेशनल डेस्क: कुछ लोग खतरनाक स्टंट करते हुए यह भी ध्यान नहीं देते कि वह सिर्फ अपनी ही नहीं दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। तिरुचिरापल्ली में बाइक सवार युवकों का एक ग्रुप बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए सात मे पटाखे फोड़ते हुए दिखा।

 

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। त्रिची के एसपी डॉ. वरुण कुमार ने बताया कि त्रिची जिला पुलिस ने सड़क पर स्टंट करने के चलते IPC धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर दिवाली के दिन से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल पर मल्टीपल शॉट्स के पटाखे लगाए और फिर बाइक का अगला पहिया हवा में उठाकर तेज रफ्तार से चाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद कुछ लड़के वीडियो बनाते हुए हैप्पी दिवाली कहते नजर आ रहे हैं।

 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इंस्टाग्राम का पर ‘डेविल राइडर’ नाम से बना पेज तलाशा और वहां से बाइक सवार की पहचान कर अजय नाम के युवक को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक के पास खतरनाक स्टंट करने के लिए MT15 और उसके भाई गौतम की यामाहा R15 बाइक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें