Vinay speaks Champat Rai will go to jail! : अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के मामले पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा और दावा भी किया कि इस मामले पर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात हुई है। कटियार ने कहा कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के जेल जाने की संभावना है।
कोई भी आ सकता है SIT की चपेट में
राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि जो भी इस प्रकरण में SIT को आदेश मिला, वो कर रहे हैं। SIT किसी को छोड़ने वाली नहीं है। वे पूरा काम करेंगे। विनय कटियार ने कहा कि वे ज्यादा लोगों के नाम नहीं बताएंगे। राम मंदिर में तैनात रहे गोपाल राव के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि गोपाल राव बेकार आदमी हैं। कोई लेन देन नहीं कुछ नहीं करता था। पता नहीं किसने उसको यहां बना करके भेजा। विनय कटियार ने कहा कि हम कभी जाते नहीं वहां, एक दिन हम घूमते-फिरते चले गए।
चंपत की समझ में नहीं आई बात
दूसरी ओर ट्रस्टी अनिल मिश्रा के बारे में पूछने पर कहा कि अनिल मिश्रा तो सीधे आदमी हैं। अनिल भी चक्कर में फंस गए। वे ऐसे नहीं करते। विनय कटियार ने कहा कि वो फंस गए बेचारे। वो आदमी ठीक हैं। चंपत राय को लेकर विनय कटियार ने कहा कि हमने चंपत को समझाया था, उनको बात समझ में आई नहीं तो मैं क्या कर सकता था। कटियार ने कहा कि लगता है चंपत का भी भाग्य ठीक नहीं है।
दान पात्र में चोरी : अब तक का घटनाक्रम
राम मंदिर में दान की चोरी के मामला 7 जून को सामने आया था। समाजवादी पार्टी ने चढ़ावे में से करीब 7 से 7.5 करोड़ रुपये का गबन का आरोप लगाया था। सपा के प्रमुख अखिलेश यादव के इन दावों का समर्थन किया था और इस पर जवाब मांगा था। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुरू में इन आरोपों को खारिज कर दिया था। बढ़ते दबाव के चलते बाद में ट्रस्ट ने यूपी सरकार से मामले की जांच करने का अनुरोध किया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 जून को एक एसआईटी का गठन कर दिया।
एक हफ्ते में सौंपी थी SIT ने रिपोर्ट
एक हफ्ते के भीतर SIT ने एक अंतरिम रिपोर्ट सौंपी, जिसमें डोनेशन मैनेजमेंट सिस्टम में प्रक्रियात्मक कमियों की पहचान की गई। इस मामले में अब तक आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें दान की गणना करने वाली एक आउटसोर्स एजेंसी के छह कर्मचारी भी शामिल हैं। अन्य दो आरोपियों में टिन्नू यादव शामिल हैं, जिन्हें चंपत राय का लंबे समय से सहयोगी बताया जाता है।
Also Read :

