Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vinod Thakur बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी

April 17, 2023

Vinod Thakur बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी

सुजानपुर (गौरव जैन): सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले विनोद ठाकुर को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हिमाचल प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विनोद ठाकुर की इस पद पर नियुक्ति की गई है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1857 पंजीकृत के उपाध्यक्ष बनने पर विनोद ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा प्रदेश महासचिव प्रभात सिंह जमवाल सहित कार्यकारिणी सदस्यों का धन्यवाद किया है।

उन्होंने इस ताजपोशी पर विशेष रुप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सहित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक महाराजा डॉक्टर करण सिंह, जम्मू कश्मीर महाराजा गज सिंह, जोधपुर ठाकुर गुलचेंन सिंह, पूर्व मंत्री जम्मू कश्मीर राजा अनिरुद्ध प्रताप सिंह का विशेष धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि राज्य उपाध्यक्ष पद पर उन्हें जो नियुक्ति दी गई है इसके लिए तमाम राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी सहित वरिष्ठ लोगों का धन्यवाद करते हैं और जो भी दायित्व उन्हें दिया गया है उस दायित्व को ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। जो भी जिम्मेदारी कार्य उन्हें इस महासभा के उत्थान के लिए दिया जाएगा उसे धरातल पर उतारा जाएगा।

बताते चलें कि विनोद ठाकुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। वर्तमान में सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी के रूप में बीते 10 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पार्टी द्वारा जो भी दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसका वह इमानदारी के साथ निर्वहन कर रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें इस अहम दायित्व पर जिम्मेवारी दी गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें