Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Virat Kohli ‘संत प्रेमानंद’ से करेंगे मुलाकात, पत्नी अनुष्का शर्मा भी रहेंगी साथ

February 17, 2026

Virat Kohli ‘संत प्रेमानंद’ से करेंगे मुलाकात, पत्नी अनुष्का शर्मा भी रहेंगी साथ

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गज बल्लेबाज़ Virat Kohli एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे हैं। सोमवार देर शाम वह अपनी पत्नी Anushka Sharma के साथ बेहद गोपनीय तरीके से वृंदावन पहुंचे और एक निजी होटल में ठहरे। दिलचस्प बात यह है कि उनके कार्यक्रम की औपचारिक जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन तक को नहीं दी गई।

संत प्रेमानंद से विशेष मुलाकात आज
सूत्रों के अनुसार, कोहली मंगलवार को वृंदावन स्थित श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात पूरी तरह निजी और आध्यात्मिक चिंतन पर केंद्रित होगी।

कोहली पहले भी कई बार संत प्रेमानंद से मार्गदर्शन ले चुके हैं। जनवरी 2023 में वह पहली बार पत्नी के साथ आश्रम पहुंचे थे। उस मुलाकात के बाद संत प्रेमानंद की चर्चाएं देशभर में तेजी से फैल गईं और उनकी एकांतिक वार्ताओं में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु वृंदावन आने लगे।

ये भी पढ़ें- कश्मीर से यूपी तक आज होगी झमाझम बारिश, इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान

कठिन दौर में आध्यात्मिक सहारा
पिछले वर्ष 13 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक अगले दिन भी कोहली संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे थे। उस दौरान संत ने उन्हें प्रतिकूल परिस्थितियों में धैर्य और आत्मचिंतन का महत्व समझाया था। इसके बाद 16 दिसंबर को भी दोनों के बीच लंबी आध्यात्मिक चर्चा हुई थी।

कोहली की यह चौथी मुलाकात मानी जा रही है, जिसे इस बार भी बेहद गोपनीय रखा गया है। जानकारी के अनुसार होटल का कमरा किसी अन्य नाम से बुक कराया गया है ताकि अनावश्यक भीड़ और मीडिया की हलचल से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें- साल के पहले सूर्यग्रहण के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें 12 राशियों का राशिफल

 

आध्यात्म और क्रिकेट का संगम
मैदान पर आक्रामक अंदाज और अनुशासन के लिए पहचाने जाने वाले विराट कोहली का आध्यात्म की ओर झुकाव पिछले कुछ वर्षों में स्पष्ट रूप से बढ़ा है। करीबी सूत्रों का कहना है कि व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल और प्रतिस्पर्धी दबाव के बीच वह मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति के लिए समय-समय पर वृंदावन का रुख करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें