Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई के चिड़ियाघर में करीब से मगरमच्छ और घड़ियाल देख सकेंगे दर्शक

May 9, 2023

मुंबई के चिड़ियाघर में करीब से मगरमच्छ और घड़ियाल देख सकेंगे दर्शक

मुंबई : मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा संचालित एक चिड़ियाघर में ‘क्रोकोडाइल ट्रेल’ की शुरुआत हुई है जिसमें दर्शक मगरमच्छ और घड़ियालों को एक गलियारे में से करीब से देख सकेंगे। बीएमसी की सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि वीरमाता जीजाबाई भोसले चिड़ियाघर जिसे रानीबाग के नाम से भी जाना जाता है, में पिछले कुछ दिन से पर्यटकों के लिए ‘क्रोकोडाइल ट्रेल’ खोला गया है। बयान के अनुसार यहां दो अलग-अलग हिस्सों में तीन मगरमच्छ और दो घड़ियाल रखे गये हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें