Site icon Dainik Savera Times

भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Vladimir Putin

Vladimir Putin

नेशनल डेस्क: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल भारत आएंगे। वह भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बात की आधिकारिक पुष्टि रूस की ओर से कर दी गई है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एक अहम अंतरराष्ट्रीय बैठक होती है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे प्रमुख देशों के नेता शामिल होते हैं। इसके अलावा हाल के वर्षों में कुछ नए सदस्य देशों को भी इस समूह में जोड़ा गया है।

क्रेमलिन ने दी जानकारी

रूसी मीडिया के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति पुतिन इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत जरूर आएंगे।

ये भी पढ़ें:  Aadhaar Card पर लोन के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, सरकार ने जारी की चेतावनी; ऐसे पहचानें फर्जी ऑफर

क्या होता है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

यह सम्मेलन हर साल आयोजित किया जाता है, जिसमें सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग, व्यापार, वैश्विक नीतियों और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होती है। यह मंच खासतौर पर उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एकजुट होकर अपनी बात रखने का मौका देता है और वैश्विक स्तर पर संतुलन बनाने की कोशिश करता है।

अभी नहीं हुआ तारीखों का ऐलान

हालांकि, इस साल होने वाले शिखर सम्मेलन की आधिकारिक तारीखों का अभी ऐलान नहीं किया गया है लेकिन पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक 12 से 13 सितंबर के बीच आयोजित की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ के स्कूलों को आज फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Exit mobile version