Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में पांचवें चरण के चुनाव में 14 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर मतदान शुरू

May 20, 2024

UP में पांचवें चरण के चुनाव में 14 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर मतदान शुरू

लखनऊ। लोकसभा के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश में 14 सीट पर सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व स्मृति ईरानी समेत जहां पांच केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं पूर्व कांग्रेस अध्ध्यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में पांचवें चरण की 14 लोकसभा सीटों तथा लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। पांचवें चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मोहनलालगंज (आरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (आरक्षित), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी (आरक्षित), बाराबंकी (आरक्षित), फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा लोकसभा सीटें आती हैं। इसमें से 10 सीट सामान्य श्रेणी की हैं और चार सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। रिणवा ने बताया कि पांचवें चरण में 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, लखनऊ जिले की लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दो करोड़ 71 लाख से अधिक मतदाता इन उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।


पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-लखनऊ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी-अमेठी, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर-मोहनलालगंज, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा-जालौन, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति-फतेहपुर लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबले में हैं।
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गांधी के सामने भाजपा ने राज्य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप ंिसह को फिर मौका दिया है जो यहां 2019 में सोनिया गांधी से पराजित हो गये थे।


इस चरण में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से कांग्रेस ने रायबरेली में राहुल गांधी के अलावा अमेठी से केएल शर्मा, बाराबंकी (आरक्षित) से तनुज पुनिया और झांसी से प्रदीप जैन आदित्य को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला लखनऊ मध्य से समाजवादी पार्टी (सपा) के मौजूदा विधायक रविदास मेहरोत्र से है। अमेठी संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं, जिन्होंने 2019 में राहुल गांधी को पराजित कर यह सीट जीती थी। ईरानी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है।
कैसरगंज लोकसभा सीट पर मुकाबला पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे भाजपा के करण भूषण सिंसह और सपा के भगत राम के बीच है। वहीं, गोंडा में भाजपा के कीíत वर्धन ंिसह को सपा की श्रेया वर्मा से टक्कर मिल रही है।


फैजाबाद (अयोध्या) में भाजपा के लल्लू सिंह का मुकाबला सपा के अवधेश प्रसाद से है। हमीरपुर में भाजपा से तीसरी बार किस्मत आजमा रहे मौजूदा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की राह रोकने के लिए सपा ने अजेंद्र सिंह लोधी को मैदान में उतारा है। इन सभी सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भी मुकाबले में हैं।


बांदा में मुख्य चुनावी मुकाबला तीसरी बार चुनाव लड़ रहे आरके सिंह पटेल और सपा की कृष्णा देवी पटेल के बीच है। लोकसभा जीत की ‘हैट्रिक’ पर नजर गड़ाए विनोद कुमार सोनकर का मुकाबला कौशांबी (आरक्षित) सीट पर सपा नेता इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज से है। लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। नौ नवंबर 2023 को विधायक आशुतोष टंडन के निधन से यह सीट रिक्त हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें