Assembly Bypolls 2026: देश के तीन राज्यों की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर सीट पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन सीटों पर चुनावी मुकाबले को लेकर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं। मतगणना 3 अगस्त को होगी।
कहां किसके बीच है मुकाबला?
बिहार की बांकीपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनसुराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच है।
सुबह 9 बजे तक मतदान का हाल
निर्वाचन आयोग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक दतिया विधानसभा सीट पर 12.94% मतदान दर्ज किया गया, जो तीनों सीटों में सबसे अधिक रहा।
वहीं, बिहार की बांकीपुर सीट पर 4.61% और गुजरात की मांजलपुर सीट पर 6.06% मतदान दर्ज किया गया।
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने किया मतदान
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान करने एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। आज तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।
#WATCH | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव | पटना, बिहार | भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान करने एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।
आज तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर में उपचुनाव के लिए मतदान जारी… pic.twitter.com/CkdvquWWAU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा नेता ने किया मतदान
बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला।
#WATCH | दतिया विधानसभा उपचुनाव | दतिया, मध्य प्रदेश | भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान किया। pic.twitter.com/LBd2jGIfv4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 30, 2026
दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी ने किया मतदान
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। मतदान के दौरान उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की।
दतिया सीट पर कितने मतदाता करेंगे मतदान?
दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 2,20,410 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1,16,116 पुरुष, 1,04,284 महिला और 10 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।
क्यों हो रहे हैं ये उपचुनाव?
तीनों विधानसभा सीटों पर अलग-अलग कारणों से उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
बांकीपुर (बिहार): पूर्व विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई।
दतिया (मध्य प्रदेश): पूर्व विधायक की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के कारण उपचुनाव हो रहा है।
मांजलपुर (गुजरात): वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई।
ये भी पढ़ें…
Gold-Silver Price Today: सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल, जानें आज आपके शहर में कितना है रेट
3 अगस्त को आएंगे नतीजे
तीनों विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा होने के बाद मतगणना 3 अगस्त को होगी। इन चुनाव परिणामों को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...