Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिल पास होते ही वक्फ बोर्ड की अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी : BJP नेता Dilip Ghosh

March 21, 2025

बिल पास होते ही वक्फ बोर्ड की अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी : BJP नेता Dilip Ghosh

कोलकाता: भाजपा नेता दिलीप घोष ने वक्फ बोर्ड, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और बंगाल में रामनवमी उत्सव के दौरान आईपीएल मैच की तारीख समेत कई मुद्दों को लेकर आईएएनएस से बातचीत की।

दिलीप घोष ने वक्फ बोर्ड की कथित अनियमितताओं को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा, ‘देशभर में वक्फ बोर्ड के नाम पर कई संपत्तियों का अवैध कब्जा किया गया है। इससे बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, लेकिन एक बिल आ रहा है जिसे पारित कर दिया जाएगा, इससे इन समस्याओं का समाधान होगा। इस कानून से वक्फ बोर्ड की अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी।‘

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर आरोप लगाते हुए दिलीप घोष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है और टैक्स चोरी भी खूब की जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से सिद्दारमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में पिछले तीन सालों से हेलीकॉप्टर टैक्स की चोरी हो रही है, और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा इसी तरह के भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। चुनाव आयोग को इस तरह के मामलों में कार्रवाई करनी चाहिए।

घोष ने बंगाल में चुनावी धोखाधड़ी और फर्जी वोटर्स के मुद्दे पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बंगाल में लाखों फर्जी वोटर्स हैं, जिन्हें चुनाव आयोग से हटाने की मांग की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के सामने बार-बार इस मुद्दे को उठाया गया है, और अब धीरे-धीरे इस पर कार्रवाई हो रही है, जिससे लाभ मिलेगा।

दिलीप घोष ने 6 अप्रैल को रामनवमी उत्सव के दौरान आईपीएल मैच होने को लेकर भी राय रखी। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को बंगाल में रामनवमी का बड़ा उत्सव मनाया जाता है, जिसमें लाखों लोग सड़कों पर उतरते हैं और रात भर कार्यक्रम चलता है। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है। घोष ने अपील की कि आईपीएल के मैच की तारीख बदली जाए, ताकि सुरक्षा का संतुलन बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में केकेआर का मैच घरेलू मैदान पर ही होना चाहिए, और इस संबंध में उनकी मांग है कि तारीख बदली जाए, ताकि बंगाल में मैच हो सके।

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें