War Guidelines for People : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के कारण उत्पन्न मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर प्रशासन की ओर से समय पर समन्वित मार्गदर्शन न मिलने से भ्रम की स्थिति पैदा होती है। यह जरूरी है कि बिना देरी के लोगों को स्पष्ट सलाह और कार्ययोजना बताई जाए।
जाखड़ ने सोशल मीडिया‘‘एक्स‘’पर एक संदेश में कहा,‘‘मैं गृह मंत्रालय और राज्य के अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि वे लोगों के लिए तुरंत स्पष्ट और सुसंगत दिशा-निर्देश जारी करें। कुछ इलाकों में ब्लैकआउट, कुछ में सायरन और कई जगहों पर संचार व्यवस्था न होने से लोगों में भ्रम और चिंताएं बढ़ रही हैं। स्थिति में स्पष्टता की जरूरत है। लोगों को विशेष परिस्थितियों में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसकी स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए।‘‘
In light of the current security situation, absence of timely coordinated guidance from the administration causes confusion. It is imperative that clear advisories and action plans be communicated to the public without delay.
I strongly urge both the Ministry of Home Affairs…
— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) May 9, 2025