Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में 48 घंटे पानी की सप्लाई रहेगी बंद, जानें क्या है वजह

June 28, 2026

फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में 48 घंटे पानी की सप्लाई रहेगी बंद, जानें क्या है वजह

फरीदाबाद: भीषण गर्मी के बीच फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले कुछ दिनों तक पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) ने जानकारी दी है कि पाइपलाइन से जुड़े जरूरी तकनीकी कार्य के कारण 29 जून की शाम से 1 जुलाई की शाम तक करीब 48 घंटे पानी की सप्लाई बंद रहेगी। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी का इंतजाम कर लें और इस दौरान पानी का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

क्यों बंद रहेगी पानी की सप्लाई?

FMDA के अनुसार, बदरपुर गांव के पास जलापूर्ति पाइपलाइन में जरूरी सुधार का काम किया जाएगा। इस दौरान ‘रैनी वेल वाटर सप्लाई लाइन नंबर-2’ को दूसरी पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा। इस तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई रोकना जरूरी है।

अधिकारियों का कहना है कि इस काम के पूरा होने के बाद शहर में पानी की सप्लाई और उसका दबाव पहले से बेहतर होगा। हालांकि, 1 जुलाई को सप्लाई शुरू होने के बाद भी कुछ दूर-दराज के इलाकों में सामान्य दबाव से पानी पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर

पानी की सप्लाई बंद रहने का असर शहर के कई इलाकों में देखने को मिलेगा, जिनमें प्रमुख रूप से तिरखा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, चावला कॉलोनी, सेक्टर-24, मुजेसर, सेक्टर-7, सेक्टर-8 और बल्लभगढ़ सेक्टर-3 सहित आसपास के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत हो सकती है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

FMDA ने नागरिकों से कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है…

29 जून की दोपहर से पहले घर की पानी की टंकी, बाल्टियां और अन्य बर्तनों में पर्याप्त पानी भरकर रखें।

29 जून से 1 जुलाई तक पानी का इस्तेमाल केवल जरूरी कामों के लिए करें।

इस दौरान कपड़े धोने, गाड़ी धोने और ज्यादा पानी खर्च करने वाले कामों से बचें।

पानी की बर्बादी बिल्कुल न करें ताकि उपलब्ध पानी का सही उपयोग हो सके।

समस्या होने पर करें संपर्क

यदि पानी की सप्लाई से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो लोग जलापूर्ति प्रभारी (जूनियर इंजीनियर) जसवंत से 9810530284 पर संपर्क कर सकते हैं। FMDA का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से यह तकनीकी कार्य समय पर पूरा किया जाएगा और भविष्य में शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पहले से अधिक बेहतर और सुचारु हो सकेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें