Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में महिलाओं को हर माह 1,000 रुपए की आíथक सहायता की एक और ‘रेवड़ी’ बांटने जा रहे हैं : केजरीवाल

November 22, 2024

दिल्ली में महिलाओं को हर माह 1,000 रुपए की आíथक सहायता की एक और ‘रेवड़ी’ बांटने जा रहे हैं : केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अर¨वद केजरीवाल ने अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान लांच किया। केजरीवाल ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि पार्टी के जिला और बूथ स्तर के पदाधिकारी मतदाताओं तक पहुंचेंगे और ‘आप’ सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त सुविधाओं (रेवड़ियों) के संबंध में पर्चे बांटेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वर्कर पूरी दिल्ली में 65,000 सभाएं करेंगे ताकि लोगों को यह समझाया जा सके कि इन मुफ्त सुविधाओं का क्या मतलब है और कैसे केवल ‘आप’ ही इन्हें प्रदान कर सकती है।

उन्होंने कहा कि सरकार बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, महिलाओं के लिए बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्र की सुविधा मुफ्त प्रदान कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं के लिए एक और ‘रेवड़ी’-1,000 रुपए मासिक सहायता-जल्द ही शुरू की जाएगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को हमने 6 मुफ्त की ‘रेवड़ी’ दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मंचों से और कई बार ये बोल चुके हैं कि केजरीवाल दिल्ली में मुफ्त की रेवड़ी बांट रहे हैं। ये बंद होनी चाहिए। दिल्ली की जनता हमें बताए कि ये मुफ्त की रेवड़ी चाहिए या फिर नहीं चाहिए। भाजपा यहां पर आई तो ये 6 सुविधा बंद कर देगी। देश के 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है। इन 20 राज्यों में से एक भी राज्य में दिल्ली में जो हम रेवड़ी दे रहे हैं, उनमें से एक भी नहीं है। जब इन राज्यों में नहीं है तो फिर दिल्ली में भी नहीं देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें