Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हम राष्ट्र निर्माण के लिए विकास कार्य करते हैं, न कि चुनाव जीतने के लिए : PM Modi

March 12, 2024

हम राष्ट्र निर्माण के लिए विकास कार्य करते हैं, न कि चुनाव जीतने के लिए : PM Modi

अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राष्ट्र निर्माण के अपने मिशन के तहत विकास कार्य करती है, न कि चुनाव जीतने के लिए ऐसा करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को 10 नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने के साथ 85,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने इस मौके पर कहा, कि ‘कुछ लोग हमारे प्रयासों को चुनावी चश्मे से देखने की कोशिश करते हैं। मैं आपको बता दूं कि हम राष्ट्र निर्माण के मिशन के तहत विकास कार्य करते हैं, न कि (चुनाव जीतकर) सरकार बनाने के लिए। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे युवाओं को वह कष्ट न सहना पड़े जो उनकी पिछली पीढिय़ों को झेलना पड़ा। यह मोदी की गारंटी है।’’

उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्ष में उनकी सरकार ने रेलवे के विकास पर पहले की तुलना में लगभग छह गुना अधिक राशि खर्च की है। पीएम मोदी ने कहा, कि ‘वर्ष 2024 के केवल दो महीनों में, हमने 11 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।’’

उन्होंने कहा, कि ‘मैंने अपना जीवन रेलवे पटरियों पर शुरू किया, इसलिए मुझे पता है कि पहले हमारी रेलवे की स्थिति कितनी खराब थी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अलग रेलवे बजट की व्यवस्था को समाप्त कर इसे केंद्रीय बजट में शामिल किया ताकि सरकारी पैसे का इस्तेमाल रेलवे के विकास में किया जा सके। उन्होंने कहा कि अब तक 350 ‘आस्था’ रेलगाड़ियों से 4.5 लाख लोग अयोध्या जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें