Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमने साबित किया, सरकार न केवल चला सकती है स्कूल, बल्कि उन्हें भी बना सकती है शानदार : Arvind Kejriwal

November 11, 2024

हमने साबित किया, सरकार न केवल चला सकती है स्कूल, बल्कि उन्हें भी बना सकती है शानदार : Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के पक्षधर थे। उनका यह सपना देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरा करने काम किया है। हमारी सरकार ने दिल्ली में यह साबित किया है कि सरकार न केवल सरकारी स्कूल चला सकती है, बल्कि उन्हें शानदार भी बना सकती है। इसका परिणाम यह है कि आज दिल्ली में संपन्न लोग भी प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों को निकलकर उनका सरकारी स्कूलों में एडमिशन करा रहे हैं।

देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की स्मृति में हर साल 11 नवंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जहां पहले सरकारी स्कूलों की बात तक नहीं होती थी, आज वहां से गरीब परिवारों के बच्चे आईआईटी, जेईई और नीट जैसी परीक्षाएं पास कर रहे हैं, डॉक्टर, इंजीनियर, अफसर बन रहे हैं। और तो और अब लोग प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में आ रहे हैं।

दिल्ली में हमने साबित किया है कि सरकार न केवल स्कूल चला सकती है, बल्कि उन्हें शानदार भी बना सकती है। देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद जी का सपना था कि हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा मिले। आज दिल्ली के सरकारी स्कूल उस सपने को सच कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सब जानते हैं कि शिक्षा हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम इस पर यकीन करते हैं और यह हमारी आइडियोलॉजी का हिस्सा है कि बिना शिक्षा के किसी भी देश का विकास नहीं हो सकता। पहले की सरकार कहती थी कि सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो सकते। सरकार स्कूल नहीं चला सकती, लेकिन हमने दिखा दिया कि सरकार स्कूल चला सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें