Site icon Dainik Savera Times

‘गुंडा राज’ बर्दाश्त नहीं करेंगे, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा : CM Maharashtra

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी दी कि बीड में ‘गुंडा राज’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। फडणवीस ने कहा कि उन्होंने देशमुख के भाई से टेलीफोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में न्याय होगा। पुलिस ने बताया कि बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। सरपंच की हत्या कथित तौर पर इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने कुछ लोगों द्वारा बीड जिले में एक पवन ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली किए जाने की कोशिश का विरोध किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने दिवंगत संतोष देशमुख के भाई से बात की और उनसे कहा कि उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए। जब तक दोषियों को फांसी नहीं हो जाती, पुलिस अपना काम करती रहेगी।

ये भी देखें : एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच आईटी नौकरियों पर संकट, मेटा-माइक्रोसॉफ्ट की नई छंटनी तैयारी

Exit mobile version