Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सावधान! अगले 2 दिनों में और बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

January 5, 2025

सावधान! अगले 2 दिनों में और बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather : उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ों की बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। घना कोहरा छाने की वजह से ट्रेनें और फ्लाइट्स प्रभावित हो रही हैं। खराब मौसम के चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, वहीं उड़ानों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। दिल्ली के IGI अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी ज़ीरो हो गई थी।

शीतलहर का प्रकोप-
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। इन राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का संकेत दिया गया है।

उड़ानें डायवर्ट और कैंसिल-
घने कोहरे के कारण दिल्ली से 19 उड़ानों को डायवर्ट और 24 को कैंसिल कर दिया गया है। 19 उड़ानें भोपाल, अहमदाबाद, जयपुर और मुंबई की ओर डायवर्ट की गईं है। IGI एयरपोर्ट पर लगभग 150 उड़ाने देरी से हुई।

ये भी पढ़ें – कन्या राशि वालों को प्रेम संबंधों में मिलेगी प्रगाढ़ता, वृश्चिक राशि वालों का भोग-विलासिता की ओर रहेगा रुझान, जानें बाकी राशियों का हाल

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी-
IMD ने कहीं घने कोहरे तो कहीं अत्यधिक ठंड को लेकर चेतावणी जारी की है। दिल्ली में अधिक ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गलन वाली ठंड पड़ रही है। इसी के चलते ही कहीं येलो अलर्ट तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

IMD के मुताबिक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाले दिनों में अत्यधिक सर्दी और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के अलग-अलग जिलों में देर रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें