Site icon Dainik Savera Times

बदलेगा मौसम, आज रात से इन जिलों में झमाझम, रहें सावधान

May bring relief from heat Rain and monsoon change weather

May bring relief from heat Rain and monsoon change weather

Weather Change Heavy Rain Tonight कई दिनों से पड़ रही भीष्ण गर्मी और झुलसाने वाली लू से बेहाल हरियाणा को रहात मिलने जा रही है। यदि बात करें मौसम विभाग की तो इसने राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी है।

11 दिनों में तीसरा तीसरा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पंजाब के वायुमंडल में एक मजबूत साइक्लोनिक सरकुलेशन सक्रिय हो गया है, साथ ही पहाड़ों की तरफ से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के आपस में टकराने के कारण आज रात से ही प्रदेश भर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। अगले दो दिनों तक यानी 13 जून तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-पानी का दौर जारी रहेगा। यह जून महीने के शुरुआती 11 दिनों के भीतर आने वाला तीसरा पश्चिमी विक्षोभ है, जो इसकी सक्रियता को दर्शाता है।

किसानों को होगा सीधा फायदा

इस मानसूनी हलचल का सबसे व्यापक असर उत्तरी और मध्य हरियाणा के बेल्ट में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद और पंचकूला जैसे जिलों में 50 से 75 फीसदी तक तेज बारिश दर्ज की जा सकती है, जिससे धान की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को सीधा फायदा होगा। आज राज्य में आमतौर पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, लेकिन कई इलाकों में अचानक आए बदलाव के चलते यह स्पीड 60 से 70 और अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

13 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश

इतनी भीषण रफ्तार वाले अंधड़ के कारण कमजोर पेड़ उखड़ने, बिजली के पोल गिरने और होर्डिंग्स को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को आंधी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि सूबे में मौसम का यह उतार-चढ़ाव आगामी 14 जून तक बना रहेगा। इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हवाओं की दिशा बार-बार बदलेगी। डॉ. खीचड़ के अनुसार, 11 जून की रात से शुरू हो रही यह हलचल 13 जून के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश लेकर आएगी।

ये है मौसम का पूर्वानुमान

अगर पिछले 24 घंटों के तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें, तो बुधवार को रोहतक 44.5°C के साथ राज्य का सबसे तपता हुआ जिला रहा। इसके अलावा हिसार में पारा 43.9°C और सिरसा में 43.6°C दर्ज किया गया, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, रात के तापमान में थोड़ा विरोधाभास देखा गया; जहां सिरसा में रात का पारा 30.8°C के साथ बेहद गर्म रहा, वहीं गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान गिरकर 21.0°C पर आ गया, जो सामान्य से करीब 5.7°C कम है। महेंद्रगढ़ और भिवानी के इलाकों में बुधवार को हुई हल्की बूंदाबांदी ने वहां रात के तापमान को पहले ही थोड़ा गिरा दिया है।

Also Read : 

Exit mobile version