
जालंधर। अक्टूबर के अंतिम दिनों में देशभर में मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है, जबकि उत्तर भारत में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश से मौसम करवट ले सकता है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड सहित कई क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। मंगलवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए ये टैक्सियां शहर के रिट्ज और नवबहार से जाखू मंदिर तक संचालित की जाएंगी।
एचआरटीसी के धल्ली स्थित स्थानीय इकाई के क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जाखू मंदिर में दशहरा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। हनुमान मंदिर न्यास जाखू के अध्यक्ष की ओर से अतिरिक्त टैक्सियां उपलब्ध करवाने की मांग की गई थी। इसके बाद निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं।
योजना के तहत रिट्ज से जाखू मंदिर के लिए सात टैक्सियां, जबकि नवबहार से जाखू मंदिर के लिए चार टैक्सियां उपलब्ध रहेंगी। इस तरह कुल 11 टैक्सियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए एचआरटीसी ने अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की है। सब-इंस्पेक्टर साजू राम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि नवबहार में सब-इंस्पेक्टर जानकी दास और सुरेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
रिट्ज में इंस्पेक्टर संजीव व्यवस्था की निगरानी करेंगे। निगम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों की उपलब्धता और जरूरत के अनुसार टैक्सियों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। दशहरा पर्व के दौरान जाखू मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में एचआरटीसी की यह अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था लोगों को मंदिर तक पहुंचने में राहत देने के साथ ही यातायात प्रबंधन में भी सहायक साबित हो सकती है।