
Weather to Change Across the Country : जालंधर। अक्टूबर के अंतिम दिनों में देशभर में मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है, जबकि उत्तर भारत में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश से मौसम करवट ले सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड सहित कई क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है, जबकि उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाओं और स्थानीय बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम संबंधी ताजा रिपोर्टों के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में विशेष सतर्कता जरूरी है।
यदि बात करें तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल की तो यहां कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार में भी कुछ इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई जा रही है। पूर्वानुमान के अनुसार तेज हवाएं, गरज-चमक या हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो पंजाबके कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवा या बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा हरियाणा में मौसम बदल सकता है। आज के बाद मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज झोंके आ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश कुछ क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर के भी कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई जा रही है।
इसके अलावा उत्तराखंड में बारिश और गरज-चमक के कयास लगाए जा रहे हैं।
अब बात करते हैं उत्तर प्रदेश और राजस्थान की तो अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। जबकि राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा संभव
यदि बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवा चलेगी। छत्तीसगढ़ में स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार मौसम में बदलाव संभव है। महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी।
इसके अलावा झारखंड के कुछ इलाकों में मौसम खराब होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक संभव है।
इसके अलावा मेघालय में स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार मौसम बदल सकता है।
तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी। केरल के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।
मौसम विभाग की ओर से सभी को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें।