Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Today:गर्मी का सितम जारी IMD ने राजधानी समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट किया जारी.. जाने आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

May 21, 2024

Weather Today:गर्मी का सितम जारी IMD ने राजधानी समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट किया जारी.. जाने आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर इन दिनों हर राज्य लू की चपेट में है। हरियाणा और दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। लोगो का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में गर्मी को देखते हुए राज्य सरकारों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। आज से कई राज्यों में बच्चो को छुट्टिया पड़ गयी है। देश में दिनों अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

दिल्ली में अगले पांच दिनों का रेड अलर्ट जारी

सोमवार को राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिला। लोगो को घर से बाहर निकलने में चिलचलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। लोग गर्मी से बचने के मिले घरो में रहने के लिए मजबूर है। यहाँ कल का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही हरियाणा, चंडीगढ़ ,दिल्ली, और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा भी रहा।

वही मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली के कई स्थानों पर लू की स्थिति देखी गई। ऐसे में उन्होंने भीषण लू की स्थिति को देखते हुए अगले पांच दिनों लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलने फ़िलहाल अभी कोई संभावना नहीं है। दरअसल, साफ़ मौसम तेज धूप गर्मी को बढ़ा रही है, जिससे भीषण गर्मी की परिस्थितियां अभी भी जारी है।

स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी

भीषण गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक छुट्टियों की घोषणा की। वही हिमाचल प्रदेश में भी कई जिलों में लू की चेतावनी जारी होने के बाद स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिया है।

इन राज्यों में भीषण लू की चेतावनी

IMD के मुताबिक, पंजाब, पश्चिम राजस्थान हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में आज को लू चलने की संभावना है वही पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी दी गयी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें