Site icon Dainik Savera Times

चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बदल रहा है मौसम का मिजाज, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather Today

Weather Today

Weather Today : दिल्ली वासियों को चिलचिलाती गर्मी से और राहत मिलने वाली है। क्योंकि अगले 6 दिनों तक दिल्ली में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है। कल हुई बारिश की वजह से यहां तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भविष्य में भी दिल्ली के तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

इन राज्यों में होगी बारिश-
तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में चमक और गरज के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती है। 16 से 21 जून के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश की सम्भावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड और हिमाचल में 16 और 17 जून को आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की पूर्ण संभावना है। इस दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान-
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लिए भी तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से आने वाले दिनों में इन राज्यों का तापमान गिरेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

 

Exit mobile version