नई दिल्ली। देश भर में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। नवंबर का आधा महीना बीतते ही देश के कई राज्यों में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। सुबह-शाम तापमान गिर रहा है और दिन में चलने वाली हल्की ठंडी हवा भी लोगों को सर्दी का एहसास करवा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए कई बड़े राज्यों में शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 15 और 16 नवंबर को इन राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड और इनके आसपास के क्षेत्र सहित इन इलाकों में सुबह और रात के समय तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं और तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है।
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में बारिश का भी पूर्वानुमान जारी किया है। 16 नवंबर तक भारी बारिश संभावित। तमिलनाडु, केरल के कुछ इलाके 16 से 18 नवंबर तक तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह इन इलाकों में समुद्री हवा और मौसम प्रणाली के कारण तेज बारिश हो सकती है।
24 घंटे बाद गिरेगा तापमान
IMD के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तर भारत के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन 24 घंटे के बाद कई जगहों पर तापमान 3–4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यानी आने वाले दिनों में ठंड और तेज होगी।
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण
दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ प्रदूषण भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। कई इलाकों में AQI 410 से ऊपर पहुंच चुका है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। ठंड बढ़ने के साथ हवा और स्थिर हो जाएगी, जिससे प्रदूषण और बढ़ सकता है। लोगों के लिए सुबह-शाम बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।
यूपी में लुढ़केगा पारा
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में शीतलहर और ठंड का असर और ज्यादा दिख सकता है। लखनऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर: तापमान 11°C से नीचे जा सकता है। कानपुर, बरेली, अयोध्या, बाराबंकी: न्यूनतम तापमान 8–10°C तक गिरने का अनुमान। कई जगहों पर हल्का कोहरा और धुंध भी देखने को मिल सकती है। तेज ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम ज्यादा ठंड महसूस होगी।
बिहार में भी बढ़ेगी ठंड
यूपी और झारखंड में चलने वाली ठंडी हवाओं का असर बिहार तक पहुंचेगा। तापमान में अचानक गिरावट हो सकती है। कई जगहों पर कोहरा छा सकता है। मौसम बदलने के साथ ठंड तेजी से बढ़ सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...