Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में तेजी से बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट, जानें आज का मौसम

April 19, 2026

Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में तेजी से बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Weather Update News: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में कई राज्यों में अलग-अलग तरह के मौसम देखने को मिलेंगे कहीं तेज गर्मी तो कहीं बारिश और ओले।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी इसी तरह का रुख देखने को मिल सकता है।

यूपी समेत कई राज्यों में लू का असर

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में आज से ही लू चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों तक हीटवेव का प्रभाव रह सकता है। झारखंड और ओडिशा में गर्म रातें भी परेशानी बढ़ा सकती हैं।

ये भी पढ़ें:

पूर्वोत्तर और बंगाल में बारिश का दौर

दूसरी ओर, पूर्वोत्तर भारत में मौसम पूरी तरह बदला हुआ रहेगा। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में तेज हवा और बिजली गिरने की भी संभावना है।

कई राज्यों में आंधी-तूफान और ओले

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं का असर देखा गया। आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में फिर से तूफान और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। मराठवाड़ा और कर्नाटक के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत में उमस भरा मौसम

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी देखें :

तापमान का हाल

बीते दिन देश के कई हिस्सों जैसे मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी कुछ क्षेत्रों में गर्मी का यही स्तर बना रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि जहां लू का असर है वहां सावधानी बरतें और जहां बारिश या तूफान की चेतावनी है, वहां सतर्क रहें। आने वाले दिनों में मौसम के इन बदलावों का असर आम जनजीवन पर पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें