Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: बदला मौसम का मिजाज! इन राज्यों में आज छाए रह सकते है बादल, IMD के किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

October 13, 2024

Weather Update: बदला मौसम का मिजाज! इन राज्यों में आज छाए रह सकते है बादल, IMD के किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update: मौसम का मिजाज़ इन दिनों बदल गया है। बता दे कि देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में सुबह के समय हल्की ठंडी महसूस होने लगी है। हालांकि दोपहर में तेज धूप खिली भी रही। मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ जिलों में मौसम का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली में आज छाए रह सकते है बादल

मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आज ज्यादातर बादल छाए रह सकते हैं। आपको बता दे कि यहां आज का तापमान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वही बात करें अगर अगले सप्ताह कि तो अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस आसपास व अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

बिहार के 2 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम

IMD के अनुसार आज बिहार के दो जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। बता दे कि समस्तीपुर और वैशाली जिले में कुछ जगहों पर आज बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने इन जिलों में सभी लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

वहीं शेखपुरा, नवादा,बेगूसराय, लखीसराय, पटना, गया, नालंदा और जहानाबाद में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ,औरंगाबाद और अरवल में भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही होगा। IMD के मुताबिक, अगले चार दिनों तक बिहार के मौसम में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिल सकता है।

पंजाब में बदला मौसम

पंजाब के मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मौसम में सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी महसूस होने लगी है। हालांकि दोपहर में तेज धूप खिली भी रही। IMD के अनुसार आज चंडीगढ़ में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है और दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वही बात करें अमृतसर की तो यहां धुंधला मौसम रहेगा और हवाएं उपू और परिवर्ती रहेंगी। बता दे कि लुधियाना में आज का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और होशियारपुर में का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें