Site icon Dainik Savera Times

बंगाल की राजनीति गरमाई, TMC ने लगाया ये आरोप

Abhishek Banerjee police raids

नेशनल डेस्कः बंगाल की राजनीति शनिवार तड़के उस समय गरमा गई जब शालबनी थाना और कोलकाता पुलिस की बड़ी टीम ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित कालीघाट (पटुआपाड़ा) वाले घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब ढाई बजे शुरू हुई।

पुलिस ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान इलाके में सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात थे।

शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई शालबनी के एक स्थानीय टीएमसी नेता की शिकायत पर की गई। शिकायत में अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित राय पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने टिकट दिलाने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन की मदद से पता लगाया और करीब तीन बजे टीम घर पहुंची। इसके बाद लगभग पांच घंटे तक घर की तलाशी ली गई।

ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचीं
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तुरंत अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचीं। उनके पहुंचने से राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरमा गया।

अभिषेक बनर्जी ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि पुलिस ने ताला तोड़कर घर की तलाशी ली है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है और उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया।

कई मामलों में पहले से घिरे अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी पहले से ही कई मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं। फर्जी हस्ताक्षर मामले में सीआईडी ने गुरुवार को उनसे करीब साढ़े पांच घंटे पूछताछ की थी। उन्हें रविवार (14 जून) को फिर से पेश होना है। सोमवार (15 जून) को भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने उन्हें समन भेजा है। मंगलवार (16 जून) को धमकी मामले में सीआईडी के सामने भी पेश होना है।

 

Exit mobile version