विष्णुपुरः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिष्णुपुर पहुंचे। पीएम मोदी ने विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल कला की भूमि है, कलाकारों की भूमि है। बहुत सारे लोग अनेक प्रकार के चित्र बनाकर लाए हैं। अगर पीछे आपका नाम होगा तो मैं आपको धन्यवाद का पत्र भेजूगा। उन्होंने कहा कि एसपीजी के साथी सभी चीजों को कलेक्ट कर लें। आपको प्यार के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्ला नव वर्ष शुरू होने के बाद मेरी पहली जनसभा है। आज अक्षय तृतीया का शुभ दिन भी है। मेरी कामना है, सभी देशवासियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे। ऐसे पावन अवसर पर ये सभा मंदिरों के इस शहर में होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं, बंगाल में जहां भी जाता हूं। हर जनसभा पहले से ज्यादा बड़ी होती जा रही है। सभी पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। ये माहौल, प्यार, उत्साह, उमंग- ये निर्मम प्रदेश सरकार के प्रति रोष का भी प्रतीक है।
#WATCH बांकुरा, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “TMC का भय-काल जाने वाला है, भाजपा के भरोसे का सेवा काल आने वाला है।” pic.twitter.com/cZoFuy7Ec9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2026
पीएम ने कहा- यह मां शारदा की पवित्र धरती है…
पीएम ने कहा कि बंगाल अब मान चुका है, बंगाल अब ठान चुका है। यह मां शारदा की पवित्र धरती है। इतनी बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां भी आई हैं। भाजपा की पहचान ही महिला सशक्तीकरण से है, महिला सुरक्षा से है। इसलिए देश के हर राज्य में बहनें, बेटियां भाजपा को सबसे ज्यादा आशीर्वाद देती हैं। हम चाहते हैं कि विकसित भारत में बेटियों की भूमिका का विस्तार हो। लेकिन आपने देखा होगा कि संसद में क्या हुआ? टीएमसी ने बंगाल की बहनों के साथ एक और धोखा किया है। पीएम ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का सम्मान करती है, लेकिन आदिवासी विरोधी टीएमसी उनका अपमान करती है। यहां बंगाल में जब राष्ट्रपति जी आईं, तो टीएमसी ने उनका अपमान कैसे किया, यह पूरे देश ने देखा है। बंगाल की बहनें राष्ट्रपति के अपमान को कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने कहा कि ये वही टीएमसी है, जो घुसपैठियों को लाभ देने के लिए हर कानून-नियम तोड़ देती है। ये वही टीएमसी है, जो धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है और संविधान की भावनाओं का गला घोटने में लगी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में जब भाजपा सरकार बनेगी तो गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा। कोई आपका राशन छीन नहीं पाएगा।
महिलाओं को पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी
बंगाल की भाजपा सरकार महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद देगी। निर्मम राज्य सरकार ने यहां आयुष्मान योजना रोक रखी है। बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही महिलाओं को पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी ‘मातृ शक्ति भरोसा कार्ड’ की बहुत चर्चा है। इससे बंगाल की हर बहन बहुत खुश है, इससे बंगाल की हर बहन को हर साल 36,000 रुपये मिलेंगे। यहां भाजपा सरकार बनने पर गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की मदद दी जाएगी।
संतान होने पर 5,000 रुपये की मदद केंद्र सरकार की ओर से भी बहनों को दी जाएगी। बेटियों को शिक्षा के लिए 50 हजार रुपये की मदद मिलेगी। पीएम ने कहा कि टीएमसी का भय-काल जाने वाला है, भाजपा के भरोसे का सेवा काल आने वाला है। चार मई को क्या नतीजे आने वाले हैं, इसकी झलक टीएमसी के बड़े नेताओं की भाषा में दिख रही है। कोलकाता में टीएमसी के बड़े नेता की धमकियां, उनकी गुंडागर्दी की भाषा, उनका रोना-धोना, यह चार मई से पहले का एग्जिट पोल है। उन्होंने कहा कि जो अब तक बंगाल के लोगों को डराते थे, वो अब बंगाल टाइगर की दहाड़ से खुद डर गए हैं। ये बंगाल टाइगर बंगाल की जनता है।
अब बंगाल की जनता दहाड़ रही है कि अब नहीं सहेंगे, हटाकर रहेंगे निर्मम सरकार! पीएम मोदी ने कहा कि मैं टीएमसी के सभी गुंडों, सिंडिकेट और भ्रष्टाचारियों को एक आखिरी मौका देता हूं। 29 अप्रैल से पहले अपने-अपने थाने में आत्मसमर्पण कर लो, क्योंकि चार मई के बाद कोई भी बच नहीं पाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...