Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में मानसून कब करेगा एंट्री, कब होगी झमाझम, जानें अपडेट

June 6, 2026

चंडीगढ़ में मानसून कब करेगा एंट्री, कब होगी झमाझम, जानें अपडेट

चंडीगढ़। मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला में मौसम फिलहाल सुहावना है। एक दो दिन पहले मौसम ने ही हाल बेहाल किया हुआ था। ऐसे में लोग चंडीगढ़ में मानसून के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।

बार-बार बदल रहा मौसम

चंडीगढ़ में मौसम पिछले कुछ दिनों से बदला हुआ है। आज चंडीगढ़ समेत कुछ जिलों में बारिश है। साथ ही आंधी-बारिश का अलर्ट भी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, 20 से 25 जून के बीच पंजाब और चंडीगढ़ के बीच मानसून प्रवेश कर सकता है। इस साल मानसूनी बारिश सामान्य से 8 से 10 फीसदी तक कम रहने की संभावना है। लोगों को मानसून आने के बाद गर्मी से राहत मिलेगी चंडीगढ़ के पास स्थित पंचकूला और मोहाली में भी मौसम पूरी तरह बदला हुआ है।

10 और 11 जून को भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने आज बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, 10 और 11 जून को भी बारिश और आंधी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आज यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहने सी संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है। लोगों को बहुत ज्यादा गर्मी नहीं लगेगी। देश के कई हिस्सों में मानसून की रफ्तार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 5 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों में पहुंच चुका है।

आज भी सुहावना है मौसम

अगले कुछ दिनों में इसके गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के अन्य इलाकों में आगे बढ़ने की संभावना है। चंडीगढ़ में आज मौसम सुहावना बना रहेगा। साथ ही आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं 10 और 11 जून से दोबारा बारिश और आंधी की संभावना है। ऐसे में लोगों को दोबारा बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

बारिश के मौसम में बरतें ये सावधानियां

बारिश जहां गर्मी से राहत देती है, वहीं कई तरह की बीमारियों और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा देती है। ऐसे में कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद आवश्यक है।

  • घर से निकलते समय छाता, रेनकोट या वाटरप्रूफ सामान साथ रखें।
  • जलभराव वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाले पानी से दूर रहें।
  • बिजली चमकने और गरज के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों तथा खुले मैदानों में खड़े न हों।
  • पीने के लिए साफ और उबला हुआ पानी इस्तेमाल करें।
  • कटे हुए फल, बासी भोजन और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचें।
  • मच्छरों से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
  • फिसलन वाली सड़कों और सीढ़ियों पर सावधानी से चलें।
  • बच्चों को बारिश के पानी में खेलने से बचाएं, क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
  • वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और हेडलाइट का उपयोग करें।
  • मौसम विभाग की चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

थोड़ी सी सावधानी बरसात के मौसम को सुरक्षित और आनंददायक बना सकती है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें