Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बद्रीनाथ से लेकर केदारनाथ तक बिछी बर्फ की सफेद चादर, माइनस में पहुंचा तापमान

February 1, 2024

बद्रीनाथ से लेकर केदारनाथ तक बिछी बर्फ की सफेद चादर, माइनस में पहुंचा तापमान

केदारनाथ धाम में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम का तापमान माइनस 12 डिग्री से नीचे पहुंच गया. ऐसे मौसम में पुनर्निर्माण कार्य जारी रखना मुश्किल हो गया है. उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक मौसम ने करवट बदली है. लोगों को काफी समय से बर्फबारी का इंतजार था वह खत्म हुआ. बुधवार से उत्तराखंड के कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है. बद्रीनाथ धाम में इस समय डेढ़ फीट मोटी बर्फ पड़ चुकी है. जिसकी वजह से जबरदस्त ठंड हो गई है।

इस समय बद्रीनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी और आईटीबीपी के जवान तैनात हैं. जिन्हें कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. यहां कुंड का गर्म पानी इनके लिए वरदान साबित हो रहा है. इसके अलावा सुरकंडा देवी की पहाड़ियां भी बर्फ से ढकी हैं. क्योंकि टिहरी गढ़वाल में हाल ही में जमकर बर्फबारी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें