Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगला खाली करने के नोटिस का करेंगे पालन : Rahul Gandhi

March 28, 2023

बंगला खाली करने के नोटिस का करेंगे पालन : Rahul Gandhi

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना तुगलक लेन बंगला खाली करने के लिए कहे जाने के एक दिन बाद मंगलवार को कहा कि सांसद के तौर पर अयोग्य ठहराए जाने के बाद वह लोकसभा सचिवालय के निष्कासन नोटिस का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, कि लोकसभा के लिए चार बार निर्वाचित सदस्य के रूप में यहां बिताए समय की सुखद यादें हैं। उन्होंने कहा कि वह आवास खाली करने के नोटिस का पालन करने को बाध्य हैं।

सोमवार को कांग्रेस नेता को दिल्ली के लुटियंस जोन में तुगलक लेन स्थित बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि नियमों के मुताबिक उन्हें 30 दिनों के भीतर इसे खाली करना होगा। शुक्रवार को सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के 24 घंटे बाद राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें