Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव : CM Kejriwal

October 9, 2023

Rajasthan, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव : CM Kejriwal

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंवद केजरीवाल ने पाँच राज्यों के चुनाव की घोषणा के बाद कहा कि वह राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल ने कहा ‘‘तीनों राज्यों में हमारी पार्टी की तैयारी पूरी है। हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की उम्मीदवारों की लिस्ट जल्द ही आने वाली है।’’ उन्होंने इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि जो भी होगा इस बारे में बताया जाएगा।

ग़ौरतलब है कि चुनाव आयोग ने आज पाँच राज्यों में चुनाव की घोषणा की जिसमें छत्तीसगढ़ को छोड़कर बाकी चार राज्यों में एक-एक चरण में ही चुनाव संपन्न होंगे। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 03 दिसंबर को आएंगे। आयोग ने बताया कि मिजोरम में 07 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 07 और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर जबकि तेलंगाना में 30 को मतदान होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें