Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

जरूरत पड़ने पर कराएंगे कृत्रिम बारिश : CM Eknath Shinde

November 21, 2023

जरूरत पड़ने पर कराएंगे कृत्रिम बारिश : CM Eknath Shinde

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने धूल और वायु प्रदूषण नियंत्रित करने को लेकर उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को सुबह मुंबई के कुछ हिस्सों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि शहर के स्थानीय निकाय को निर्देश दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर कृत्रिम बारिश कराई जाए। शिंदे ने बताया कि स्थानीय निकाय ने पहले ही दुबई स्थित एक कंपनी से संपर्क किया है। इस कंपनी के पास कृत्रिम बारिश कराने का अच्छा अनुभव है और इसके साथ एक समझौता ज्ञपन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, कि ‘मुंबई में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार और नगर निगम जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम को कृत्रिम बारिश करने का निर्देश दिया गया है।’’ मुख्यमंत्री सुबह-सुबह निरीक्षण के दौरान उपनगरीय बांद्रा के जॉगर्स पार्क में संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। कृत्रिम बारिश की तकनीक का उद्देश्य बारिश की संभावना को बढ़ाना है। शिंदे ने पेडर रोड, बांद्रा, कलानगर, मिलान सबवे, जुहू और सांताक्रूज के कुछ क्षेत्रों में धूल नियंत्रण उपायों के तहत विभिन्न सड़क तथा फुटपाथ की सफाई और धुलाई कार्यों की समीक्षा की हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने नगर निगम आयुक्त को एक हजार टैंकर किराए पर लेने और तय अंतराल में शहर की सड़कों को धोने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, कि ‘अगर मुंबई की सभी सड़कों को एक एक दिन के अंतर में धोया जाए, तो धूल काफी कम हो जाएगी और वायु प्रदूषण भी कम हो जाएगा।’’ बृहन्मुंबई महानगर पालिक (बीएमसी) ने सोमवार को कहा कि वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के प्रयासों के तहत धूल को नियंत्रित करने के लिए महानगर के 24 वाडरें में 584 किलोमीटर सड़कों को 121 टैंकरों और अन्य मशीनों का उपयोग करके नियमित रूप से धोया और साफ किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें