Site icon Dainik Savera Times

खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट में विजेताओं का सम्मान

210 students showed their skills

210 students showed their skills

Winners honored in block level cultural fest : महेंद्रगढ़। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में दो दिवसीय खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट का शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

210 विद्यार्थियों ने दिखाया सांस्कृतिक हुनर

खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट में महेंद्रगढ़ खंड के सरकारी विद्यालयों के करीब 210 विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य, रागनी और नाट्य कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों का आत्मविश्वास, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पण आकर्षण का केंद्र रहा। समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी जगमाल सिंह ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए विजेता विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजेश शर्मा (झाड़ली), सुशील लांबा (एबीआरसी), रोहित यादव (एबीआरसी) तथा समिना यादव (एबीआरसी) सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम

स्किट प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डाडोद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़ विजेता रहा। रागनी प्रतियोगिता (9वीं से 12वीं) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बूचोली के शिवम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डाडोत की प्रतिभा प्रथम रहीं। फोक डांस (सोलो) प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पालड़ी पनिहारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खुडाना की दीपिका विजेता रहीं। ग्रुप फोक डांस प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Also Read :

Exit mobile version