Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

7 से 20 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होगा महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र

November 29, 2023

7 से 20 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होगा महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र

मुंबई : महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सात से 20 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में इस सत्र का आयोजन किया जायेगा। यहां राज्य विधानमंडल परिसर, ‘विधान भवन’ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर को शुरू होगा और 20 दिसंबर को समाप्त होगा।’’

उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक, सत्र में 10 कार्य दिवस होंगे। विपक्षी दलों द्वारा मराठा आरक्षण, बेमौसम बारिश, राज्य में निवेश और अन्य मुद्दों पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार को घेरने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें