Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : विनेश फोगाट के समर्थन में साक्षी, बोलीं- मां बनने के बाद भी होती है वापसी

Witness in support of Vinesh Phogat

Witness in support of Vinesh Phogat

पानीपत। ओलंपियन पहलवान और जुलाना से कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट के समर्थन में रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक भी आ गई हैं। उन्होंन एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर विनेश का साथ दिया।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में महिलाओं के लिए मां बनने के बाद खेल के मैदान में वापसी करना गुनाह नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री और खेलमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की और कहा कि विनेश के लिए ट्रायल आयोजित होना चाहिए।

साक्षी ने दिया विदेशी फेडरेशन का उदाहरण

साक्षी ने वीडियो में विदेशी खेल संघों का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि सभी फेडरेशन खिलाड़ियों के लिए नियम आसान बनाती हैं, जिससे कि वे मातृत्व के बाद भी देश के लिए पदक ला सकें। साक्षी का आरोप है कि भारतीय कुश्ती महासंघ ने जानबूझकर ऐन मौके पर ऐसे नियम लागू किए हैं, जिससे विनेश फोगाट की वापसी रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि होना इसके उलट चाहिए था कि जिससे आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश मिले कि मां बनने के बाद भी बेटियां तिरंगा लहरा सकती हैं।

ऐसे हुई राजनीति और विवाद की शुरुआत

बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब 4 मई को इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने विनेश को डोप टेस्ट में शामिल न होने पर नोटिस थमाया। फेडरेशन का दावा है कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए अनिवार्य छह महीने पहले की सूचना नहीं दी। इसी आधार पर उन पर 26 जून तक घरेलू प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी। विनेश फोगाट ने इन आरोपों को नकार दिया। विनेश का कहना है कि उन्होंने यात्रा और व्यस्तता की जानकारी पहले ही दे दी थी और फेडरेशन उनकी छुट्टी को गलत पेश कर रहा है।

विनेश बोली- मिल चुकी है अनुमति

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट साझा कर अपनी स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें 1 जनवरी 2026 से आधिकारिक ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में वापसी की अनुमति मिल चुकी थी। उन्होंने दावा किया कि इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने लिखित रूप से उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए पात्र घोषित किया था। इसी आधार पर उन्होंने गोंडा में आयोजित 2026 सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में पंजीकरण कराया।

पूरा नहीं करने दिया वेरिफिकेशन

विनेश ने आरोप लगाया कि प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने के बावजूद उन्हें वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं करने दी गई। इतना ही नहीं, उन्हें ट्रेनिंग हॉल का इस्तेमाल करने से भी रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि वह किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहीं, बल्कि केवल अपनी योग्यता के आधार पर खेलने का निष्पक्ष मौका चाहती हैं।

खबर ये भी है :-

खबर ये भी है :-

खबर ये भी है :-

खबर ये भी है :-

Exit mobile version