Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोलकाता-बागडोगरा उड़ान में महिला ने सहयात्री पर ‘अनुचित व्यवहार’ का लगाया आरोप

February 6, 2024

कोलकाता-बागडोगरा उड़ान में महिला ने सहयात्री पर ‘अनुचित व्यवहार’ का लगाया आरोप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोलकाता से बागडोगरा जाने वाले स्पाइसजेट के विमान में सवार एक महिला ने सहयात्री पर ह्लअनुचित व्यवहारह्व करने का आरोप लगाया है। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

यह घटना 31 जनवरी को स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 592 में हुई थी, लेकिन मामला हाल में सामने आया। महिला और सहयात्री अगल-बगल वाली सीट पर बैठे थे।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि महिला के आरोप लगाने के बाद चालक दल ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को संभाला, हालांकि सहयात्री ने किसी भी गलत हरकत से इनकार किया है।

बयान में कहा गया, “दोनों यात्रियों को अलग-अलग सीटों पर स्थानांतरित करके मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, चालक दल ने पुरुष यात्री को दूसरी सीट पर भेज दिया।ह्व बागडोगरा हवाईअड्डे पर पहुंचने पर, दोनों यात्रियों की सहायता की गई और स्पाइसजेट के सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें आगमन क्षेत्र में सीआईएसएफ अधिकारियों तक पहुंचाया।

बयान में कहा गया है, “महिला यात्री ने सहयात्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सहयात्री ने सीआईएसएफ र्किमयों के सामने माफी मांगी और महिला यात्री बिना कोई लिखित शिकायत दर्ज कराए हवाई अड्डे से चली गई, जिससे स्पाइसजेट को मामले की जांच में परेशानी आई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें