फरीदाबाद। कोर्ट परिसर में लव मैरिज कराने आए जोड़े की पिटाई हो गई। इस पिटाई करने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों अपने बयान दर्ज कराने और सुरक्षा की मांग करने के लिए कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन लड़की पक्ष को पता लग गया और उन्होंने कोर्ट में पहुंचकर हाथापाई की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी।
उत्तर प्रदेश का था जोड़ा
उत्तर प्रदेश के गांव कामर के रहने वाले धर्म ने बीते 27 अप्रैल को फरीदाबाद कोर्ट में पलवल के गांव बागपुर की रहने वाली युवती से शादी की थी। इसके बाद दोनों सुरक्षा की मांग कर रहे थे, इसके लिए वे बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट पहुंचे थे। यहां पर पुलिस विभाग से बाहर आते समय लड़की पक्ष ने उनको पकड़ लिया। दोनों जब महिला वकील के साथ लघु सचिवालय से बाहर निकल रहे थे तो उसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया।
महिलाओं को दोनों ने पीटा
इस दौरान पुरूषों के साथ महिलाओं ने भी लड़का-लड़की दोनों को पीट डाला। महिलाओं ने लड़की और लड़के पर जमकर थप्पड़ बरसाए। इस दौरान परिसर में हंगामा हो गया. महिला वकील के साथियों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन लड़की पक्ष के लोग लगातार पीटते रहे।
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…

