Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम शुरू 

March 16, 2025

संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम शुरू 
संभल। संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम रविवार सुबह शुरू हो गया। शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले में मस्जिद पक्ष के वकील शकील वारसी ने रविवार को मीडिया बताया, संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम शुरू हो गया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 12 मार्च को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को एक सप्ताह के भीतर मस्जिद की पुताई कराने का निर्देश दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, एएसआई की एक टीम ने 13 मार्च को मस्जिद की पुताई के लिये जरूरी सामान और श्रमिकों की संख्या का आकलन किया था। शाही जामा मस्जिद प्रबंध समिति के सचिव मसूद फारूकी ने शनिवार को कहा था कि एएसआई की एक टीम ने दोपहर में मस्जिद आकर इस बारे में चर्चा की कि पुताई कार्य में कितने श्रमिक और सामग्री की आवशय़कता है।
शाही जामा मस्जिद की पुताई में किन रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा, इस बारे में मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली ने कहा कि हम हरा, सफ़ेद और सुनहरा रंग इस्तेमाल करते हैं। हमने हमेशा इसका इस्तेमाल किया है और हम आगे भी यही करेंगे। अली ने कहा कि आज मस्जिद की दीवार की पुताई में करीब 10 श्रमिक लगाए गए हैं, कल दो से तीन गुना लोग काम करेंगे। उन्होंने बताया, ‘‘ उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि एएसआई और मुस्लिम पक्ष मिल कर रंगाई-पुताई कराएंगे, जो हम करा रहे हैं। रंग रोगन करने वाले सभी श्रमिक एएसआई के लाये हुए हैं। मौके पर वह खुद भी मौजूद रहेंगे।’’
मस्जिद में भगवा रंग से भी पुताई करने कि हिंदू पक्ष की कथित मांग के बारे में पूछे जाने पर अली ने कहा कि यह मांग नाजायज और गलत है। मस्जिद पर सैकड़ो सालों से जिस रंग से पोताई होती रही है, उसी से अब भी होगी। ठेकेदार अरमान अली ने बताया कि मस्जिद की रंगाई- पुताई का काम 10 दिन में हो जाएगा। पिछले साल 24 नवंबर को मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद के सव्रेक्षण के दौरान भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें