Site icon Dainik Savera Times

फैक्ट्री का बॉयलर फटने से झुलसे 5 मजदूर, दो मंजिला बिल्डिंग गिरी

Five workers were scorched when a factory boiler exploded, and the building collapsed.

Five workers were scorched when a factory boiler exploded, and the building collapsed.

बहादुरगढ़। एमआईई पार्ट-बी क्षेत्र में काम के दौरान ग्लू और गोंद बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। इससे जोरदार धमाका भी हुआ। इस धमाके से फैक्ट्री की दो मंजिला बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा गिर गया। इससे आग भी लग गई। इस आग में 5 मजदूर झुलस गए।

ग्लू और केमिकल की वजह से भड़की आग

यह घटना विकास हाई टेक एडहेसिव प्राइवेट लिमिटेड में साढ़े 12 बजे हुई। फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल और ग्लू मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैली। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के उद्योगों में भी अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान जहरीली और असहनीय दुर्गंध के कारण दमकल कर्मियों और पुलिस टीम को राहत और बचाव में मुश्किल हुई।

पांच मजदूर नेपाल के रहने वाले

हादसे में घायल मजदूरों की पहचान नेपाल के रहने वाले नीरू, धर्मेंद्र, संतोष, जयराम और सुभाष रूप में हुई है। इनमें धर्मेंद्र और संतोष गंभीर हैं। चार घायलों को पीजीआई रोहतक भेजा है। जबकि सुभाष का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग बुझने और मलबा हटने के बाद ही पता लगेगा कि कोई नीचे दबा तो नहीं है। डीसी वर्षा खनगवाल, डीसीपी मयंक मिश्रा, तहसीलदार सुदेश समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।

Also Read :

Exit mobile version