Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

लव मैरिज के बाद दो युवकों ने लगाया फंदा, एक ने तनाव दूसरे ने कलह में तोड़ा दम

June 10, 2026

लव मैरिज के बाद दो युवकों ने लगाया फंदा, एक ने तनाव दूसरे ने कलह में तोड़ा दम

यमुनानगर। टिंबर मार्केट में दो अलग-अलग जगह पर दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। उल्लेखनीय है कि दोनों युवकों की लव मैरिज हुई थी। एक का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। उसने पत्नी के नाराज होकर फंदा लगा लिया। इसके अलावा दूसरे युवक ने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने नहीं लगाया किसी पर आरोप

दोनों मामलों में परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। कृष्णानगर कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय संदीप कुमार की लगभग पांच वर्ष पहले लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद उसका एक बच्चा भी हुआ था। मंगलवार को उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया, क्योंकि वह कई दिन से काम पर नहीं जा रहा था। उसके ससुर जैनेश्वर सिंह ने बताया कि संदीप नशा करता था। जिसको लेकर ही उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ। वह घर छोड़कर चली गई। शाम को उसने घर पर ही कमरे में फंदा लगा लिया।

सौरभ का एक बच्चा भी था

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। गधौली का माजरा निवासी 23 वर्षीय सौरभ ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में लेकर गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सौरभ ने दो वर्ष पहले लव मैरिज की थी। इस शादी से उसके पास 11 माह का एक बच्चा है। वह पोली प्लास्टिक कंपनी में नौकरी करता था। स्वजन के अनुसार, वह कुछ समय से मानसिक परेशानी में था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें