Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

योग गुरु रामदेव ने गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी से भेंट की, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए

August 27, 2024

योग गुरु रामदेव ने गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी से भेंट की, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए

गोरखपुर। पतंजलि योगपीठ के संस्थापक, योगगुरु रामदेव ने सोमवार को गोरक्षनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की तथा जन्माष्टमी के उत्सव में शामिल हुए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रात को गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे रामदेव ने सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया, फिर महंत अवेद्यनाथ महाराज की समाधि स्थल पर गए और उनकी प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

जानकारी के मुताबिक, दर्शन-पूजन के बाद रामदेव ने जन्माष्टमी मनाने के लिए गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे योगी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने गोरक्षपीठाधीश्वर को प्रणाम करने के बाद गुलाब के फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। योगी ने भी पुष्प गुच्छ देकर रामदेव का स्वागत किया। बयान में कहा गया है कि मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही रामदेव ने मुख्यमंत्री से योग और सामाजिक एवं राष्ट्रीय जागरण के मुद्दों पर विमर्श किया। इस अवसर पर योगी ने रामदेव को अपने गुरू की स्मृति में तीन खंडों में संकलित ग्रंथ ‘राष्ट्रीयता के अनन्य साधक महंत अवेद्यनाथ’ की प्रतियां भेंट कीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें