Yogi Said in The Review Meeting : आगरा। आज दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाया। मंडलायुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सीएम ग्रिड योजना के तहत होने वाले सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
अनियमितता कतई बर्दास्त नहीं : योगी
खासकर सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी की गड़बड़ी सामने आई तो उसके खिलाफ सिर्फ मुकदमा ही दर्ज नहीं होगा, बल्कि उसे जेल भी भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने मेट्रो और खेरिया एयरपोर्ट का कार्य भी तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए। जनप्रतिनिधियों ने बैठक में अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए। राज्यसभा सदस्य नवीन जैन ने कैंट रोड निर्माण का मुद्दा उठाया।
अवैध खनन पर जताई चिंता
एक घंटे में बैठक करके मुख्यमंत्री लौट गए। विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की अलग से बैठक होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी। एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि सड़कों के निर्माण को लेकर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। लोक निर्माण विभाग के नए और पुराने कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री की बैठक में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने अवैध खनन का भी मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों के चलते सड़के जल्दी खराब हो जाती हैं खासकर राजस्थान से जो गाड़ियां आ रही हैं उसमें से अधिकांश गाड़ियां ओवरलोड होती हैं।
Also Read :

